पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में अमलोह रोड पर स्थित भल्ला इंजीनियर्स स्क्रैप गोदाम में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। पुराने तारकोल टैंकर को गैस कटर से काटते समय अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।

इस हादसे में गोदाम मालिक दलजीत कुमार भल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार मजदूर बरजेश, दशरथ यादव, पूनम देवी और इंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को किया गया रेफर

सभी घायलों को तुरंत मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ और पटियाला रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैंकर के भीतर किस गैस के कारण विस्फोट हुआ, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। दमकल विभाग के अनुसार इस गोदाम के पास फायर एनओसी नहीं थी।