बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के राम और कृष्ण पर दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बयान को लेकर साधु-संतों में विरोध देखने को मिल रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर आक्रामक रुख अपनाया है।

अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच भाजपा और उसके प्रवक्ताओं ने चुप्पी साधी हुई है।

अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया

विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं।

इस बीच, अखिलेश यादव ने अपने राजनीतिक बयानों के क्रम में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी है।