शिवपुरी के बांसखेड़ी इलाके से 2 नवंबर को एक बुलेट बाइक चोरी हो गई थी। बाइक के मालिक रंजीत सिंह भुल्लर ने इस मामले की शिकायत देहात थाना पुलिस में दर्ज कराई थी।

चोरी की इस घटना का आरोपी पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था। पुलिस में मामला दर्ज होने के बावजूद जब वाहन का पता नहीं चला, तो मालिक ने खुद प्रयास करने का निर्णय लिया।

एसपी कार्यालय में दिया था ज्ञापन

रंजीत सिंह ने 4 नवंबर को सिख समाज के लोगों के साथ मिलकर एसपी कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद मालिक ने अपने साथियों के साथ गुना पहुंचकर खुद अपनी बाइक ढूंढी और उसे वापस शिवपुरी ले आए।