शिवपुरी जिले के नरवर इलाके में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। शत्रुधन कुशवाह ने 28 अक्टूबर को इस संबंध में नरवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोबू और शिवम उर्फ गट्टा को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सोबू की उम्र 23 वर्ष और शिवम उर्फ गट्टा की उम्र 19 वर्ष है।
मोबाइल फोन और आरोपी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख 36 हजार रुपए कीमत के 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।









पाठकों की राय