शिवपुरी जिले के खनियांधाना क्षेत्र के बामोरकलां गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां ठगों ने APK फाइल के जरिए एक रिटायर्ड शिक्षक का मोबाइल हैक कर लिया और उनके खाते से 3.40 लाख रुपए निकाल लिए।
पीड़ित कैलाश नारायण सोनी के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक APK फाइल आई थी, जिसे डाउनलोड करने के बाद उनका फोन हैक हो गया। ठगों ने YONO SBI ऐप के माध्यम से इस पूरी रकम को पार कर दिया।
व्हाट्सएप APK फाइल से ऐसे हुआFraud
घटना के संबंध में पीड़ित ने 8 अक्टूबर को थाने में आवेदन दिया था, जिसके बाद 27 अक्टूबर को बामोरकलां थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस एफआईआर दर्ज करने में 19 दिन की देरी के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है।
शिकायत और पुलिस कार्रवाई के बाद अब पीड़ित को अपनी ठगी गई रकम वापस मिलने का इंतजार है। मामले में आगे की जांच जारी है।









पाठकों की राय