शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र के अटरूनी गांव की रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार कर रही 70 वर्षीय महिला को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान लुकवासा कस्बा निवासी मनको बाई सेन पत्नी बाबूलाल सेन के रूप में हुई है। पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुसार मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह शनिवार देर रात बिना बताए घर से निकल गई थीं।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।