धनबाद के बरमसिया स्थित दोहाटांड़ कुम्हार पट्टी में दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां रहने वाले करीब 40 से 80 कुम्हार परिवार त्योहार के लिए मिट्टी के दीये, मूर्तियां और खिलौने तैयार कर रहे हैं।

राजेंद्र पंडित प्रजापति और नीलम देवी के अनुसार पिछले तीन से चार महीने से यह तैयारी चल रही है। इस दौरान हर परिवार 50 हजार से एक लाख तक मिट्टी के दीये तैयार करता है।

मिट्टी महंगी होने और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से चुनौती

कुम्हारों को इस दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिट्टी महंगी होने, मौसम में बदलाव के कारण सामान सूखने में परेशानी और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों के चलते मांग प्रभावित होने जैसी चुनौतियां सामने आ रही हैं। इसके अलावा बाजार में बिक्री की अनिश्चितता और उम्मीद के मुताबिक आमदनी न होने की चिंता भी बनी हुई है।