फिल्ममेकर संजय गुप्ता का शुक्रवार रात वर्सोवा स्थित उनके घर में गिरने से निधन हो गया। मुंबई पुलिस के अनुसार, घर के अंदर गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। वह 59 वर्ष के थे।
संजय गुप्ता ने हाल ही में फिल्म काबिल 2 की स्क्रिप्ट लिखी थी, जिसे राकेश रोशन और ऋतिक रोशन ने काफी पसंद किया था।
काबिल 2 की लिखी थी स्क्रिप्ट
उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम वर्सोवा श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान उनके बेटे शिवांश और बेटी दलई ने चिता को मुखाग्नि दी।









पाठकों की राय