राजस्थान में बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का असर शनिवार से समाप्त हो गया है। इसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम साफ होने के साथ तापमान में बदलाव दर्ज किया गया है।
बाड़मेर में शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा जैसलमेर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रमुख शहरों में तापमान की स्थिति
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
फतेहपुर, सीकर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात के समय सर्दी का अहसास हो रहा है।









पाठकों की राय