झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर राज्य पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे कई इलाकों में बारिश और कोहरा छाया हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पांच नवंबर से आसमान पूरी तरह साफ हो सकता है। बारिश और खराब मौसम के कारण लातेहार के बालूमाथ में सर्वाधिक 111.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची में 8.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

रांची में कोहरे और बारिश का असर

राजधानी रांची में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई। खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते कोलकाता से रांची आने वाली दो उड़ानें और दिल्ली से आने वाली एक उड़ान को रद्द करना पड़ा।