शिवपुरी जिले के पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार से एक्सरे मशीन का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। बिजली और अन्य तकनीकी कारणों के चलते यह मशीन पिछले एक साल से बंद पड़ी थी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर और पोहरी के बीएमओ डॉ. द्वारिका वर्मा के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने से बैराड़ और छर्च समेत तीन प्रमुख इलाकों के लगभग 70 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
मशीन बंद रहने के दौरान स्थानीय निवासियों को छोटी सी जांच के लिए भी जिला मुख्यालय शिवपुरी जाने पर मजबूर होना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी।












पाठकों की राय