शिवपुरी जिले के बैराड़-मोहना रोड पर गोबर्धन कलारी के आगे सोमवार देर शाम करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्वालियर से दवाई लेकर अपनी प्लेटिना बाइक (एमपी 33 जेडसी 2886) से अपने गांव जाखनौद लौट रहे देवेंद्र आदिवासी (30) और अनीता आदिवासी (28) को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवारों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतकों के शवों को बैराड़ के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया था, जहां मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम किया गया।
फरियादी वीरेंद्र आदिवासी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हालांकि, इस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।












पाठकों की राय