अल्बानिया की राजधानी तिराना में छात्रों और युवाओं का सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार 13वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर रखी बातचीत के प्रस्ताव वाली कुर्सियों में आग लगा दी।
प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन अब केवल शिक्षा तक सीमित न रहकर भ्रष्टाचार, रोजगार और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों तक फैल गया है।
गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्रालय के बाहर भी प्रदर्शन किया और इमारत पर पत्थर फेंके। इसके अलावा जेरेड कुशनर की लग्जरी रिसॉर्ट परियोजना का भी कड़ा विरोध किया जा रहा है।
स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री एडी रामा ने हिंसा और तोड़फोड़ रोकने के वास्ते नए कानूनी उपायों की घोषणा की है, जबकि पर्यावरण संगठनों ने बड़े निर्माण से प्राकृतिक आवासों को नुकसान की आशंका जताई है।












पाठकों की राय