संयुक्त अरब अमीरात ने 28 अक्टूबर 2026 को भारतीय पायलट स्मित मच्छर को देश के प्रतिष्ठित 'जायद II- फर्स्ट क्लास' सम्मान से सम्मानित किया है। सम्मान समारोह के दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पायलट मच्छर को गले लगाया।
यह घटना 30 सितंबर की है जब फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान सह-पायलट हमाम अल-हमामी ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिसके बाद विमान करीब 17 हजार फीट नीचे आ गया था।
आपात स्थिति के बाद विमान को सऊदी अरब के ताबुक शहर में सुरक्षित उतारा गया था। इस विमान में कुल 180 लोग सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जांच में आरोपी सह-पायलट के अलकायदा की विचारधारा से प्रभावित होने के सबूत मिलने का दावा किया गया है, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक और विस्तृत जांच अभी लंबित है।












पाठकों की राय