अर्नब तूफान के असर से उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लखनऊ में गुरुवार शाम से शनिवार सुबह तक 45 घंटे लगातार बारिश हुई, जिससे तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया।
खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण गोंडा में स्कूलों को बंद करना पड़ा। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, संभल, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और देवरिया सहित 10 जिलों में घना कोहरा छाया रहा और कई स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक कम हो गई।
पूर्वी यूपी के 23 जिलों में अलर्ट
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. रवि शंकर सिंह के अनुसार, पूर्वी यूपी के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान होने की संभावना जताई गई है, जबकि कल से मौसम में सुधार होने और तेज धूप खिलने की उम्मीद है।









पाठकों की राय