मौसम विभाग के अनुसार देश में अर्नब तूफान का असर लगातार बना हुआ है। इसके प्रभाव से देश के विभिन्न राज्यों में बारिश, बर्फबारी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, राजस्थान में तूफान के असर से हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, शिमला और लाहौल-स्पीति जिलों में भी बर्फबारी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
दूसरी ओर, अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश में 2 से 3 नवंबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है।









पाठकों की राय