मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा चलने के भी आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर एरिया विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य में 2 नवंबर तक बारिश होने के आसार हैं।

प्रभावित जिले और तापमान का हाल

इस मौसम प्रणाली से प्रभावित होने वाले प्रमुख जिलों में पलामू, गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज शामिल हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस अवधि में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।