मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में शुक्रवार को आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए दिया गया है।

इस बदलाव के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कल्पा में अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोलन में अधिकतम तापमान 8 डिग्री की कमी के बाद 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री की कमी के साथ 17 डिग्री सेल्सियस और कुफरी में 5.6 डिग्री की कमी के बाद 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में भारी गिरावट दर्ज

इसके अलावा लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

विभाग का अनुमान है कि 3 नवंबर के बाद अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।