बुधवार देर रात 1993 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को एपीओ किया गया है। अपने 33 साल के सेवाकाल में शिखर अग्रवाल पर यह पहली बार इस तरह की कार्रवाई की गई है।

परिवार की संपत्तियों का मामला

जांच के दायरे में आए मामले के अनुसार, शिखर अग्रवाल के परिवार ने ढाई साल की अवधि में एक ही कंपनी से कुल 40 विला और कॉटेज खरीदे थे। इन सभी संपत्तियों की कुल लागत करीब 6 करोड़ 16 लाख रुपए थी।

खरीद के बाद इन सभी संपत्तियों को उसी कंपनी को सालाना 1 करोड़ 80 लाख रुपए की दर पर लीज पर दे दिया गया था। इस मामले में शिखर अग्रवाल की पत्नी भी आईपीएस अधिकारी हैं।

दूसरी ओर, शिखर अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि संपत्तियों की यह पूरी खरीद कानूनी रूप से वैध है। उन्होंने कहा कि इसकी सभी जानकारियां उनके इमूवेबल प्रॉपर्टी रिटर्न यानी IPR और इनकम टैक्स रिटर्न में दी गई हैं।