चंडीगढ़ सेक्टर-22 में नाबालिग नैतिक की हत्या के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस सिलसिले में पुलिस गैंगस्टर रविंदर उर्फ काली शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है।

हत्या के इस मामले में मनमेहर प्रीत सिंह और अर्शमेहर प्रीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मनमेहर ने सेक्टर-50 के जंगल में हथियार बरामदगी के वक्त पुलिस पर फायरिंग की थी।

हथियार बरामदगी के दौरान फायरिंग

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मनमेहर घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में गैंगस्टर काली का नाम सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसकी संलिप्तता की पुष्टि की है।