कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र संगठनों से आगामी 1 नवंबर को होने वाले दिल्ली चलो मार्च में शामिल होने की अपील की है। यह निर्णय मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई INDIA ब्लॉक की बैठक में लिया गया, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
विपक्ष की योजना के अनुसार, INDIA ब्लॉक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 राजाजी मार्ग पर दोपहर 3:30 बजे पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके साथ ही विपक्ष की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक रैली भी प्रस्तावित है।
रामलीला मैदान रैली और पिछला प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी ने INDIA ब्लॉक की इस रामलीला मैदान की रैली को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी, जिसके दौरान सात हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था।









पाठकों की राय