कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' आगामी 10 नवंबर को रिलीज की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश साझा किए हैं, जिसके बाद इस पुस्तक को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
यह आत्मकथा उनके जीवन के महत्वपूर्ण राजनीतिक और व्यक्तिगत पड़ावों से जुड़ी है। वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने थे और वर्ष 1991 में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।
इसके बाद सोनिया गांधी वर्ष 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनीं और वर्ष 2017 तक इस पद पर अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल के दौरान वर्ष 2004 में यूपीए को 335 सांसदों का समर्थन प्राप्त हुआ था।
वर्ष 2004 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।









पाठकों की राय