पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो मंडी में एक लेडीज गारमेंट्स कारोबारी के अपहरण की नाकाम कोशिश का मामला सामने आया है। यह घटना 27 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:45 बजे हुई, जब शिकायतकर्ता अर्शदीप सिंह अपनी दुकान पर थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार, पांच युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते आसपास के दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए पांचों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पांच आरोपी गिरफ्तार और पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान आर्यन, पंकज, अनीश (निवासी चंबा) तथा रोबिन, विनित (निवासी चंडीगढ़) के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने सुखविंदर कौर और एक अज्ञात साथी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
एसपी नरेंद्र सिंह के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।









पाठकों की राय