झारखंड के गिरिडीह में पुलिस ने लक्ष्मी कुमारी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। मृतका का शव चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस के अनुसार यह घटना 19 और 20 सितंबर से जुड़ी हुई है।

पैसे मांगने पर की गई हत्या

बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी विनोद मंडल ने लक्ष्मी कुमारी की गला दबाकर हत्या की थी। इस हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में आरोपी की पत्नी सविता देवी भी शामिल थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका आंध्र प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए डेढ़ लाख रुपए मांग रही थी, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।