झारखंड के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिंतुगड़ा गांव में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब एक से दो बजे के बीच घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान सालमी सिंकू के रूप में हुई है। आरोपी पति मांगिल सिंकू को पुलिस ने हिरासत میں ले लिया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से गैंता, खून से सनी चटाई और खून लगी मिट्टी जब्त की है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है।
पुलिस जांच और जब्ती
इस मामले में मृतका की छोटी बहन अवंती लागुरी ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। हालांकि, हत्या की सटीक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है और आरोपी पति पूछताछ में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।












पाठकों की राय