हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में एक बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता रजनीश किमटा ने चौपाल में एक सांस्कृतिक और खेल आयोजन के दौरान विक्रमादित्य सिंह को अगला मुख्यमंत्री बताया है।
किमटा के इस बयान की एचपीएमएसी के वाइस चेयरमैन सुरिंदर शर्मा ने निंदा की है। सुरिंदर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी हाईकमान करता है।
सुरिंदर शर्मा ने की बयान की निंदा
विवाद बढ़ने पर विक्रमादित्य सिंह ने इस बयान को रजनीश किमटा की व्यक्तिगत भावना बताया और खुद को इस पूरे विवाद से अलग कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार है। राज्य में अगले विधानसभा चुनाव दिसंबर 2027 में प्रस्तावित हैं।












पाठकों की राय