हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान और रैलियों की घोषणा की है। शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने का गंभीर आरोप लगाया है।
चार शहरों में होंगी पदयात्राएं
इस अभियान के तहत पार्टी हिमाचल में चार प्रमुख पदयात्राएं निकालेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 अक्टूबर को धर्मशाला, 1 नवंबर को शिमला, 4 नवंबर को मंडी और हमीरपुर में पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी।
शिमला में होने वाली पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर और सुरेश कश्यप समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।












पाठकों की राय