बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हुए चुनावों में से छह सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन परिणामों के अनुसार विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने इन सीटों पर कब्जा जमाया है।
पटना स्नातक निर्वाचन सीट से जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत हासिल की है। वहीं, कोसी स्नातक सीट से भाजपा के एनके यादव विजयी रहे। पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर राजद के डॉ. संजीव ने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी को 1057 मतों के अंतर से पराजित किया।
तिरहुत शिक्षक सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह 600 वोटों से विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा सारण शिक्षक निर्वाचन सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने 1815 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।
अधिकारियों के अनुसार दो अन्य सीटों के परिणाम अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं। तिरहुत स्नातक सीट से वंशीधर के लगातार आगे चलने की खबरें थीं, लेकिन इस सीट का अंतिम चुनाव परिणाम अभी स्पष्ट होना बाकी है।












पाठकों की राय