शिमला पुलिस ने लोक निर्माण विभाग की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटा दिया है। चिडगांव-रोहड़ू मार्ग पर लंबाखाटल के समीप पांच दुकानों को ध्वस्त किया गया है।

कार्रवाई के दौरान एक स्टोर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कोटखाई पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

सत्यापन और पूर्व की कार्रवाई

पुलिस अब तक 940 संपत्तियों का सत्यापन कर चुकी है। इस दौरान कुल 58 अवैध संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। इससे पहले आठ अक्टूबर को रोहड़ू क्षेत्र में एक अवैध रेस्टोरेंट को भी ध्वस्त किया गया था।