पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 29 और 30 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण जम्मू और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण है। इस बीच पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तापमान में बढ़ोतरी और कारण

फरीदकोट में सबसे अधिक 36.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में 28 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर से मौसम के सामान्य होने की उम्मीद है। इसके बाद 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।