पंजाब के होशियारपुर जिले के थाना हरियाणा के अंतर्गत आने वाले धूत कलां गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की कृपाण से वार करके हत्या कर दी।

मृतका इंद्रप्रीत कौर 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मां के बयान पर मामला दर्ज

मृतका की मां के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के मामा मनजीत सिंह के अनुसार आरोपी पिता बेटा चाहता था। पुलिस फिलहाल फरार आरोपी की तलाश कर रही है।