गुरुग्राम में एक शराब ठेकेदार को विदेशी वर्चुअल नंबर से कॉल कर एक्सटॉर्शन मांगने के मामले का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच फर्रुखनगर ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कॉल 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:41 बजे की गई थी। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने एक्सटॉर्शन की सटीक रकम और ठेकेदार की पहचान उजागर नहीं की है।

फर्रुखनगर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि इस अपराध को अंजाम देने के लिए अमेरिका के वर्चुअल मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया था।

अमेरिका के वर्चुअल नंबर का हुआ इस्तेमाल

पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय सुमित, निवासी सिकंदरपुर बढ़ा, और एक 15 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुमित गुरुग्राम कोर्ट में एक वकील के पास मुंशी का काम करता है।