छत्तीसगढ़ में शराब और कोल घोटाले की जांच के सिलसिले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 30 अक्टूबर 2026 को रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की।
अधिकारियों ने रायपुर में अनवर ढेबर और सुदर्शन शर्मा के ठिकानों पर जांच की। इसके अलावा राजनांदगांव में वैभव गोलछा और जय बग्गा के ठिकानों पर दबिश दी गई।
रायपुर और राजनांदगांव में दबिश
भिलाई-3 के वसुंधरा नगर में ट्रांसपोर्टर जितेंद्र सिंह के घर जांच की गई। वहीं, बिलासपुर के उसलापुर में कोल कारोबारी शाजिद खान के निवास पर छापा मारा गया।
इस पूरी कार्रवाई में बरामद की गई सामग्री या दस्तावेजों को लेकर जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।









पाठकों की राय