उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पेट 2026 का आज दूसरा दिन है। प्रदेश के 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर इन जिलों में 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रखे गए हैं।

दो पालियों में हो रही परीक्षा

आज लगभग 11.80 लाख अभ्यर्थी दो शिफ्ट में परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इस पूरी परीक्षा प्रक्रिया के लिए कुल लगभग 35.41 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

इससे पहले 25 अक्टूबर को हुई परीक्षा के पहले चरण में 11.80 लाख में से 8.27 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही इस प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का अंतिम दिन 1 नवंबर 2026 को तय किया गया है।