कौमी इंसाफ मोर्चे के संरक्षक और जगतार सिंह हवारा के पिता गुरचरण सिंह की कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई से बनी फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है। इस मामले में मोहाली साइबर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता गुरचरण सिंह ने फतेहगढ़ साहिब जिले के एक व्यक्ति पर 2022 से रंजिश रखने और इस कृत्य के पीछे होने का शक जताया है। हालांकि, वीडियो तैयार करने और वायरल करने के पीछे किस व्यक्ति या समूह का हाथ है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 294, 352, 356(3) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।