जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के घर बुधवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई। यह घर राजभवन से करीब 300 मीटर और मुख्यमंत्री आवास से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।
बुधवार देर रात करीब 2.15 बजे एक नकाबपोश बदमाश किचन की खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसा और लगभग एक घंटे तक अंदर ही रहा। घटना के समय घर के अंदर 10 से ज्यादा लोग सो रहे थे।
एक घंटे तक घर के अंदर रहा बदमाश
विधायक के पीए राजवीर सिंह के दावे के अनुसार बदमाश घर से करीब डेढ़ लाख रुपये और आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले गया। चोरी गए सामान और कुल राशि का सटीक आधिकारिक सत्यापन अभी बाकी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सोडाला थानाधिकारी, डीसीपी साउथ और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। विधायक ने इस मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नर से फोन पर बातचीत की है।









पाठकों की राय