रायपुर पुलिस ने साधु बनकर ठगी करने वाले ग्वालियर के एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गुरुदयाल सिंह उर्फ दल्लू (22) को पकड़ा है और उनके पास से करीब तीन लाख रुपये कीमत के 17 ग्राम सोने के आभूषण तथा मोबाइल जब्त किए हैं।

शिकायतकर्ता जसवंत परमार के अनुसार मार्च 2026 में तीन अज्ञात साधु उनके घर पहुंचे थे। आरोपियों ने पत्नी की बीमारी और परिवार पर अनिष्ट का डर दिखाकर पूजा-पाठ के नाम पर जेवर और नकदी ठगे थे।

पूजा-पाठ के नाम पर ठगी

गिरफ्तार आरोपी गुरुदयाल सिंह ने पुलिस पूछताछ में अपने भाई और अन्य साथी के साथ मिलकर ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।