भीलवाड़ा के आरके कॉलोनी क्षेत्र में 72 वर्षीय कमलादेवी कांकरिया की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की बहू रवीना कांकरिया ने 15 अक्टूबर को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रवि तापड़िया ने 12 अक्टूबर को तकिए से मुंह दबाकर उनकी हत्या की थी।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मकान की छत पर लकड़ियों और टायरों से जला दिया। इसके बाद अवशेषों को कोठारी नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रवि तापड़िया के साथ ही हीरा सिंधी और आर्यन दाधीच को गिरफ्तार कर लिया है।
नदी से बरामद हुए हड्डियों के टुकड़े
पुलिस ने कोठारी नदी से हड्डियों के 40 से ज्यादा टुकड़े बरामद किए हैं। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी कालू तापड़िया की भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही, हत्या के बाद उतारे गए 22 लाख रुपये कीमत के गहनों की बरामदगी अभी बाकी है।









पाठकों की राय