धनबाद के कतरास स्थित श्यामडीह चौक के सेंट्रल डायग्नोस्टिक जांच सेंटर में 29 अक्टूबर 2026 को अवैध गर्भपात के दौरान किरण कुमारी की मौत हो गई। मृतका की गर्भावस्था तीन से चार महीने की थी।
एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने गलत तरीके से गर्भपात और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत की पुष्टि की है।
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सोनू केवट और सेंटर के संचालक सचिन केवट को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, सेंट्रल डायग्नोस्टिक जांच सेंटर को भी सील कर दिया गया है।
परिजनों का आरोप है कि इस दौरान भ्रूण लिंग की जांच कराई गई थी और संजीवनी अस्पताल में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे।









पाठकों की राय