लुधियाना के जगराओं स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब राजोवन कलां में बुधवार तड़के फायरिंग की घटना हुई। दो युवक प्लैटिना बाइक पर सवार होकर आए थे और उनकी बाइक की नंबर प्लेट छिपाई हुई थी।

इनमें से एक युवक अंदर गया और उसने माथा टेका तथा निशान साहिब की परिक्रमा की। इसके बाद आरोपी ने गुरुद्वारा प्रमुख बाबा बलदेव सिंह के कमरे के दरवाजे और दीवार पर गोली चलाई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसएसपी अंकुर गुप्ता के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जांच के सिलसिले में पुलिस ने 20 से 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इस मामले में आरोपियों की सही पहचान और उनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।