अमृतसर में तारांवाला पुल स्थित मजार के पास दो युवकों पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले में शरणदीप और आकाशदीप घायल हुए हैं, जो कोटली सका अजनाला के रहने वाले हैं।
अस्पताल में भर्ती घायल और पुरानी रंजिश
घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार यह मामला तीन से चार साल पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है।
पुलिस को मौके से 32 बोर के तीन खाली खोल बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हमले में पांच से छह हमलावर शामिल थे, जिनकी पहचान अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।









पाठकों की राय