धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के आमटांड़ में लिलोरी स्थान मंदिर के पुरोहित 50-55 वर्षीय मुन्ना पांडेय की हत्या कर दी गई। उनका शव घर के अंदर मिला है, जिस पर गले घोंटने और चाकू से वार करने के निशान पाए गए हैं।
पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस और बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
इस मामले में फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या में शामिल लोगों की तलाश कर रही है और उनके बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।









पाठकों की राय