लुधियाना के हैबोवाल और ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स में दूध की कीमतों में तीन रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें एक नवंबर से प्रभावी हो गई हैं।
हैबोवाल डेयरी के प्रधान कुलदीप सिंह लहरिया और डेयरी प्रतिनिधियों ने यह घोषणा की है। इसके साथ ही क्रीम डेयरी के लिए फैट के रेट में 30 पैसे की वृद्धि की गई है।
पशुओं का चारा महंगा होने से बढ़ीं कीमतें
डेयरी संचालकों के अनुसार, पशुओं की फीड, तूड़ी, दाना और हरे चारे के रेट में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके चलते यह कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।









पाठकों की राय