पलवल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 28 अक्टूबर 2026 को नूंह में बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला लघु सचिवालय स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में छापा मारकर जेई सलीम को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर झिरका निवासी शिकायतकर्ता अशफाक अहमद ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों द्वारा कुल एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 80 हजार रुपए लिए जा रहे थे।
जिला नगर योजनाकार के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में जिला नगर योजनाकार बिनेश के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पलवल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आगे की कार्रवाई और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।












पाठकों की राय