छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक कृषि कॉलेज की छात्रा को टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजने के मामले में पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रोफेसर पीयूष कांत नेताम को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह मामला 25 सितंबर की घटना से जुड़ा है।

दूसरी ओर, महासमुंद जिले के अछोला सरकारी हाईस्कूल में भी एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के प्रभारी प्रिंसिपल और लेक्चरर जीवनलाल देवांगन को 10 अक्टूबर से सस्पेंड कर दिया गया है।

महासमुंद में प्रिंसिपल पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

महासमुंद के आरोपी प्रिंसिपल पर 9वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसके अलावा, बीजापुर के एकलव्य स्कूल में भी एक अन्य मामला दर्ज किया गया है। यहां कंप्यूटर टीचर देवेंद्र दय्या पर सात छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।