पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी 15 नवंबर से पहले अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इस सिलसिले में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

राज्य में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े घटनाक्रम के तहत पंजाब सरकार का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। इसके अलावा, पंजाब में 15 दिसंबर के बाद आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है।

अकाली दल-वारिस पंजाब दे ने निकाले नेता

दूसरी ओर, राजनीतिक दलों में संगठनात्मक फेरबदल भी शुरू हो गए हैं। अकाली दल-वारिस पंजाब दे ने अपने कुछ नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है।