महाराष्ट्र के नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अक्टूबर को संपन्न हुआ था।
मतगणना 27 अक्टूबर को शुरू हुई और 29 अक्टूबर की सुबह पूरी हुई, जो 40 घंटे से अधिक समय तक चली। पहली वरीयता के वोटों की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले को 60,924 वोट मिले थे।
मतगणना और उम्मीदवारों के वोट
वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी को 56,630 वोट मिले और निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट प्राप्त हुए।
उल्लेखनीय है कि अभिजीत वंजारी ने इससे पहले 2020 में भी नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी।









पाठकों की राय