राजस्थान सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) तीन फीसदी बढ़ाने की तैयारी में है। इसके तहत डीए 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत होने की संभावना है।

प्रदेश में करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारी और 5.44 लाख पेंशनर्स हैं। वेतनमान के अनुसार डीए बढ़ने से कर्मचारियों के प्रति माह वेतन में 500 से लेकर 4500 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

वेतन और आर्थिक भार पर असर

इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर लगभग 1500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार आएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री की मंजूरी और वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी करने की तिथि अभी निश्चित नहीं है।

इसके अलावा, प्रदेश के करीब 6 लाख नॉन गजेटेड कर्मचारियों को 7000 रुपए तक दिवाली बोनस दिए जाने की भी तैयारी है। दिवाली बोनस के इस निर्णय से सरकार पर करीब 500 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा।