लुधियाना के गिल पिंड इलाके में स्थित ऑटो स्पेयर पार्ट्स के एक गोदाम में आग लग गई। यह गोदाम राधा स्वामी सत्संग घर और फास्टवे ऑफिस के पास स्थित है।
करीब 2000 गज में बने इस गोदाम में टेक्नो ऑटो के नाम से टाटा कंपनी के स्पेयर पार्ट्स रखे हुए थे। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया।
दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।
घटना के समय गोदाम के मालिक दिल्ली में थे जिन्हें उनके स्टाफ के फोन के जरिए इस घटना की सूचना मिली। इस दुर्घटना में कुल कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका अभी सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।









पाठकों की राय