जयपुर में पुलिस मुख्यालय के भर्ती और पदोन्नति बोर्ड ने राजस्थान के पहले रिटायर अग्निवीर को कॉन्स्टेबल पद के लिए प्रोविजनल ऑफर ऑफ अपॉइंटमेंट जारी किया है। यह कार्रवाई 29 अक्टूबर 2026 को की गई।

भर्ती बोर्ड के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार कालवाड़, जयपुर निवासी संदीप शर्मा को यह ऑफर मिला है। यह प्रक्रिया राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की 15 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना और गृह विभाग के पत्र के निर्देशों के तहत शुरू हुई है.

दस्तावेजों की जांच के बाद तय होगी अंतिम नियुक्ति

अभ्यर्थी को आगामी 1 से 10 दिसंबर 2026 के बीच आवश्यक दस्तावेज लेकर पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होना होगा। हालांकि, यह नियुक्ति प्रक्रिया पात्रता, योग्यता और अनुभव की जांच के अधीन है और दस्तावेजों की जांच के बाद ही अंतिम नियुक्ति तय होगी।